Homeउत्तर प्रदेशMoradabadअपना ले या जान से मार दे ...भाजपा नेता के दरवाजे पर...

अपना ले या जान से मार दे …भाजपा नेता के दरवाजे पर धरना देकर बैठी प्रेमिका

-

– बोली- किसी और से शादी नहीं होने दूंगी।

मुरादाबाद। एक भाजपा नेता के दरवाजे पर उसकी प्रेमिका धरना देकर बैठ गई है। सुबह से रात तक प्रेमिका भाजपा नेता के दरवाजे पर डेरा डाले रही। युवती की एक ही जिद है कि प्रेमी उसे अपना ले या फिर जान से मार दे। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उससे शादी का वादा करके लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने वाला भाजपा नेता अब किसी और से शादी करने जा रहा है, जिसे वो हरगिज नहीं होने देगी।

 

 

युवती ने कहा कि, उसने पुलिस में भी भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत कर दी थी। लेकिन तब कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और दूसरे जिम्मेदार लोगों ने यह कहते हुए शिकायत वापस करने के लिए मना लिया था कि, भाजपा नेता से उसकी शादी करा दी जाएगी। लेकिन अब कोई भी उसकी बात सुनने को राजी नहीं है।

मामला कुंदरकी के नानपुर गांव का है। यहां रहने वाले ब्रजेश लोधी भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा के रतनपुर कला मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। पड़ोसी जिले रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में मंगोली गांव की रहने वाली नीरज कुमारी का कहना है कि 2018 से वो ब्रजेश लोधी के साथ रिलेशनशिप में हैं। नीरज कुमार पेशे से वकील हैं और मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करती हैं। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए 2018 में हुई थी।

नीरज कुमार अचानक से नानपुर गांव पहुंचीं और प्रेमी ब्रजेश के घर के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गईं। बोलीं- 2018 से अब तक करीब 8 सालों तक मेरा शारीरिक शोषण करने के बाद प्रेमी ब्रजेश किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। 19 फरवरी को उसकी बारात जानी है। लेकिन मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगी। क्योंकि ब्रजेश ने मुझसे मंदिर में शादी की है। उसने मुझसे समाज के सामने शादी करने का वादा किया है।

प्रेमिका ने बवाल किया तो भाजपा नेता घर छोड़कर भागा

प्रेमिका के बवाल करने पर भाजपा नेता घर छोड़कर भाग निकला। युवती इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे पर डटी रही। पुलिस भी मौके पर आई और युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो देर रात तक प्रेमी के दरवाजे पर डटी रही। इस बीच युवती ने गांव के प्रधान और कुछ महिलाओं पर अपना पर्स छीनने और बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए। लेकिन युवती इस जिद पर अड़ी रही कि या तो प्रेमी उसे अपनाकर अपने घर के अंदर ले चले या फिर यहीं उसकी हत्या कर दे। अब वो वापस नहीं जाएगी।

पुलिस के आश्वासन पर घर लौटी युवती, आज फिर होगी पंचायत

पुलिस के आश्वासन पर नीरज कुमारी रविवार देर रात अपने घर लौट गई। इन दिनों वे मुरादाबाद के मैनाठेर की मिलक में किराए पर रहती हैं। इंस्पेक्टर कुंदरकी जसपाल सिंह का कहना है कि युवती और युवक, दोनों पक्षों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्षों को सुनकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता ने कहा मुझसे दस लाख वसूल चुकी युवती

इस मामले में आरोपी भाजपा नेता ब्रजेश सिंह लोधी का कहना है कि, 2018 में उनकी और नीरज कुमारी की शादी तय हुई थी। 2019 में ये बात खत्म हो गई। लेकिन इसके बाद से ही युवती और उसका भाई पीछे पड़े हैं। युवती ने जून 2025 में कोतवाली में शारीरिक उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी थी। जिसमें 7 लाख रुपए लेकर समझौता किया था। ढाई लाख रुपए युवती के भाई ने भी लिए थे। युवती ने सीजेएम कोर्ट में बयान भी दिए थे, जिसके आधार पर उस केस में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। ब्रजेश का आरोप है कि युवती अब फिर से ब्लैकमेलिंग करके पैसा ऐंठना चाहती है। ब्रजेश का कहना है कि उनकी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई थी। 18 को लग्न और 19 को बारात जानी थी। लेकिन युवती के ड्रामा करने के बाद ये रिश्ता भी टूट गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts