spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशभिवाड़ी की फैक्ट्री में आग, 7 के शव मिले, कई मजदूर लापता

भिवाड़ी की फैक्ट्री में आग, 7 के शव मिले, कई मजदूर लापता

-

– अभी भी कई मजदूर लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

एजेंसी, नई दिल्ली। राजस्थान के भिवाड़ी में टपूकड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूर जिंदा जल गए। राहत और बचाव कार्य के दौरान 7 मजदूरों के शव मिले हैं। अभी भी कई मजदूर लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

Bhiwadi factory

 

मिली जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट जी-1-118 बी में सोमवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग में झुलसकर करीब छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव टीम को अंदर से जो शव मिले, वे बुरी तरह जले हुए थे। कुछ शव इतने अधिक झुलस चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और आग पर काबू पाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं।

साथ ही फैक्टरी के सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts