Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार

नोएडा: कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार

-

  • महाशिवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार।
  • देर रात शुरू हुई उल्टी-दस्त, ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में 17 मरीजों को कराया गया भर्ती।

नोएडा। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 40 लोग बीमार हो गए। ये सभी बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राइड और इको विलेज 3 सोसाइटी के निवासी हैं। इनमें से 12 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, व्रत के दिन लोगों ने बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर खाया। रात में ही बीमारियों की शिकायतें शुरू हुईं। प्रभावित लोगों में उल्टी और पेट में दर्द जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की।

प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को घर भेज दिया गया, लेकिन लगभग 27 लोग अभी भी कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासी दीपक ने बताया कि उन्होंने शिवरात्रि के व्रत पर कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद उन्हें दिक्कत शुरू हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि सोसाइटी के अन्य लोग भी इसी कारण से बीमार हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग इन लोगों से पूछताछ कर रहा है ताकि यह पता चल सके कि कुट्टू का आटा किस दुकान से खरीदा गया था। इसके बाद आटे का सैंपल लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts