HomeGhaziabadमुरादनगर में जीडीए का गरजा बुलडोजर

मुरादनगर में जीडीए का गरजा बुलडोजर

-

– सरकारी भूमि से अवैध निर्माण किया ध्वस्त, अधिकारियों ने दी चेतावनी

गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुरादनगर में अवैध निमार्णों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के कड़े निदेर्शों के बाद गुरुवार को की गई। जहां प्रवर्तन जोन-02 के प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जलालपुर रोड स्थित खसरा संख्या-158 पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

 

 

ग्राम जलालपुर में पाइपलाइन रोड के पास मोहम्मद असलम पुत्र ओसाब और लियाकत अली द्वारा लगभग 300 वर्ग मीटर भूखंड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसमें चार दुकानें, लोहे के फ्रेम पर बना एक गोदाम और एक साइट आॅफिस शामिल था। प्राधिकरण की टीम ने इन सभी अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान निर्माणकतार्ओं और क्षेत्रीय कॉलोनाइजरों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद प्राधिकरण के पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की मुस्तैदी के कारण विरोध सफल नहीं हो सका। पूरी जमीन को सफलतापूर्वक अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।

इस अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन जोन-2 का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे निमार्णों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts