Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: निगम कर्मचारी पर दबंगों ने किया हमला, पीड़ित ने एसएसपी से...

मेरठ: निगम कर्मचारी पर दबंगों ने किया हमला, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार को बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने अमित पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

पीड़ित अमित कुमार निवासी क्वार्टर पुरानी मोहनपुरी, थाना सिविल लाइंस ने बताया कि 30 नवंबर को वह सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर जा रहा था तभी रास्ते में मोहल्ले के ही तीन युवक तौकीर उर्फ तौका, बाबर और समीर ने घेर लिया। आरोप है कि ये वही युवक हैं जिन्होंने पहले उसकी बहन से छेड़छाड़ कर अभद्रता की थी और उसी का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। अब आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

पीड़ित के अनुसार जब उसने मुकदमा वापस लेने से इंकार किया तो विपिन, और समीर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह अमित को बचाया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका मेडिकल कराया गया।

अमित कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने एसएसपी से हमलावरों पर कठोर कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts