Homeउत्तर प्रदेशMeerutपेड़ काटने पर जारी नोटिस को लेकर भड़के किसान

पेड़ काटने पर जारी नोटिस को लेकर भड़के किसान

-

– भाकियू अराजनैतिक ने डीएफओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन, नोटिस वापस लेने की मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। डीएफओ विभाग द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर साफ सफाई के दौरान पेड़ काटने का नोटिस जारी करने के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दर्जनों सदस्य डीएफओ आफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गए और डीएफओ विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस को निरस्त करने की मांग की।

 

 

धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने साफ कहा कि, जब तक उनके ऊपर किए गए नोटिस निरस्त नहीं किए जाते, जब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक केवल के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि, किसानों ने केवल कब्रिस्तान की सफाई कराई थी, क्योंकि कब्रों के आसपास अत्यधिक झाड़ियां उग आई थी। जिससे नई कब्रें बनाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने कहा कि, स्थानीय लोगों की आवश्यकता एवं सुविधा को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सदस्यों ने कब्रिस्तान से केवल झाड़ियों और झाड़-झंखाड़ हटवाए गए हैं। इसलिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी सदस्य स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि, डीएफओ अधिकारी और विभाग को पेड़ काटने की गलत सूचना दी गई है। जबकि, कोई भी ऐसा पेड़ नहीं काटा गया है, जिसकी कटान वन विभाग के नियमों के विरुद्ध आती हो और न ही किसी प्रकार की अवैध वृक्ष कटान की गई है।

उन्होंने कहा कि, कब्रिस्तान की भूमि पर केवल सफाई का कार्य किया गया। ताकि, शव को दफनाने के लिए पर्याप्त और स्वच्छ स्थान उपलब्ध हो सके। इसलिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक डीएफओ विभाग से मांग करता है कि, उपरोक्त तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए इस मामले को नियमों के अनुसार निस्तारित करें। ताकि बेगुनाह किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts