Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: व्यापार मंडल लड़ता रहेगा व्यापारियों की हक की लड़ाई

मेरठ: व्यापार मंडल लड़ता रहेगा व्यापारियों की हक की लड़ाई

-

– पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बोले वक्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की मेरठ की जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ समारोह मेरठ के जिला अध्यक्ष गंगेश मुखिया की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती भानु, महासचिव अनुज गुप्ता, प्रदेश मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, सहारनपुर मंडल सचिव गुरु गौहर वाल्मीकि, जिला संयोजक मनोज सोनी भी मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद सभी ने ईश वंदना की। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गंगेश मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रचार प्रसार तथा कार्यशैली को देखकर व्यापार मंडल में भरोसा जताते हुए व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वमर्मा ने सर्वप्रथम नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे आशा जताई कि वह व्यापार मंडल के नियमों का पालन करते हुए व्यापार मंडल के प्रचार प्रसार व व्यापारियों की समस्याओं के निवारण में सक्रिय भूमिका निभाएगे। हरपाल सिंह बमों ने वहां उपस्थित सभी व्यापारियी का स्वागत करते हुए उनके द्वारा व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करने पर आभार प्रकट किया तथा उन्हें पूर्ण भरोसा दिया कि किसी भी व्यापारी की कोई भी समस्या की सूचना आने पर उसका तन मन से साथ दिया जाएगा तथा समस्या का यथोचित समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप हमारे व्यापार मंडल में भरोसा बनाए रखें। हमारा कोई भी पदाधिकारी या हमारा कोई भी साथी किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका पूर्ण सहयोग करेगा तथा उसके साथ हमेशा खड़ा मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, जिला संयोजक मनोज सोनी ने भी बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी शक्ति के आगे शासन प्रशासन अपने घुटने टिका देता है। इसलिए व्यापारी जब तक एकजुट है तब तक उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts