Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा नेता की सगाई पर हंगामा, पद से हटाया गया

सपा नेता की सगाई पर हंगामा, पद से हटाया गया

-

महिला ने लगाया चार साल तक शोषण का आरोप, अब छिपकर शादी कर रहा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी को पार्टी ने पद से हटा दिया। दीपक की दो दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ सगाई हुई थी। दीपक ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में पोस्ट की थी।

इसके अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को एक महिला मवाना में दीपक के घर पहुंच गई। वहां उसने हंगामा कर दिया। इसमें महिला बार-बार चिल्ला रही है कि वीडियो बनाओ, बदतमीजी कर रहे हो मेरे साथ। महिला ने 26 मिनट का एक वीडियो फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें उसने दीपक पर 4 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।

महिला सरकारी नौकरी करती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दीपक गिरी का काम है लड़कियों के साथ खेलना। वह ऐसी लड़कियों को ढूंढता है जो कमाती हैं। महिला ने यह भी दावा किया कि वह दीपक गिरी के साथ एक ही घर में रहती थी। 4 दिन पहले तक यहीं सोता था।

मामले की शुरूआत दीपक गिरी (38) की सगाई के साथ हुई। दीपक ने दो दिन पहले बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई की। पूनम पंडित किसान आंदोलन से चचार्ओं में आई थीं। पूनम ने कांग्रेस के टिकट पर 2022 में मेरठ से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गईं।

बुलंदशहर में सगाई के बाद पूनम और दीपक दोनों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। तस्वीरें सामने आने के बाद ही एक महिला दीपक के घर पहुंच गई। उसने खूब हंगामा किया। कहा कि दीपक की प्रेमिका है। दीपक ने शादी करने का वादा किया था। वह 4 साल से उसके साथ रह रहा है।

मवाना में जब दीपक के घर पर महिला ने हंगामा किया तो बवाल मच गया। इस घटनाक्रम के बाद दीपक ने वीडियो जारी कर सफाई दी। दावा किया कि महिला का पति भी उसके साथ आया था। दीपक ने कहा कि दोनों ही मेरे परिचित हैं। दोनों ही पति-पत्नी हैं। दोनों मेरे घर आए थे। उनके बीच विवाद बढ़ गया था, जिसका हम लोगों ने एक घंटे तक समझौता कराया। मैं कहता हूं मेरे विरोधी चाहे जितनी ताकत लगा लें, हम परेशान नहीं होंगे।

महिला के हंगामा करने के बाद दीपक गिरी का महिला के साथ एक एग्रीमेंट सामने आया है। यह एग्रीमेंट 16 अक्टूबर को किया गया है। जिसमें लिखा है कि महिला का अपने पति से तलाक होने के बाद दोनों शादी कर लेगें। वह किसी दूसरी लड़की के साथ शादी नहीं करेगा। महिला मेरठ के पराग दुग्ध संघ में अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मेरठ के गंगासागर में रहती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts