spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaअयोध्या: जाली में फंसा तेंदुआ पकड़ा गया, कई महीनों से लोगों में...

अयोध्या: जाली में फंसा तेंदुआ पकड़ा गया, कई महीनों से लोगों में थी दहशत

-

– जंगल में घूमते हुए आर्मी की जाली में फंसा।

अयोध्या। कई महीनों से अयोध्या कैंट क्षेत्र के जंगलों में घूमकर लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया है। आर्मी ने सहादतगंज के पास जंगल में जाली लगाई थी। मंगलवार की सुबह तेंदुआ इसी जाली में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पंकज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

बताया जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है, जो पिछले कई महीनों से कैंट क्षेत्र और आसपास के जंगलों में घूमते हुए देखा जा रहा था। इसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों और कैंट इलाके के लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ था।

फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की स्वास्थ्य जांच कर रही है और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी में जुटी है। मौके पर पुलिस और सेना के जवानों ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके को सील कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts