Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बुलियन ट्रेडर्स के पदाधिकारी मिले सांसद बाजपेई से

मेरठ: बुलियन ट्रेडर्स के पदाधिकारी मिले सांसद बाजपेई से

-

  • ज्वेलरी पार्क के स्थापना की मांग की।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। रविवार को एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई से उनके आवास पर भेंट की।

इस मीटिंग में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे फैक्ट्री प्लेटेड कांपलेक्स, ज्वैलरी पार्क की स्थापना। आयात शुल्क में 15% से घटकर 5% किए जाने पर विचार विमर्श। जीएसटी को 3% से घटकर 0•5% किए जाने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक राजेंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, मंत्री संदीप अग्रवाल, अशोक कुमार रस्तोगी, राजकिशोर रस्तोगी, उमंग अग्रवाल, राजीव गुप्ता, विपिन अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

उन्होंने ज्वैलरी पार्क/फैक्ट्री फ्लैटेड कांपलेक्स हेतु कुछ स्थान सुझाए हैं। साथ ही जीएसटी और इंपोर्ट ड्यूटी के संदर्भ में अपने द्वारा लिखे गए भारत सरकार एवं संबंधित विभाग के पत्रों को भी दिखाया।

सांसद जी ने कहा कि जो भी ज्वैलर्स फैक्ट्री फ्लैट्टेड परिसर में अपने इकाइयां स्थापित करने के इच्छुक हैं, आप उन सभी के साथ मिलकर एक सोसायटी का गठन कर लें। ताकि हम वास्तविक भूमि की आवश्यकता को सुनिश्चित कर सकें तथा सरकार के विभिन्न विभागों से इस संदर्भ में भूमि की मांग करें, यह अति आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्तालाप काफी सकारात्मक रही। अन्त में संरक्षक राजेन्द्र कुमार जैन ने एसोसिएशन की ओर से वाजपेई का धन्यवाद किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts