HomeJammu and Kashmir Newsजम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई...

जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता

-

एजेंसी, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में देर रात बादल फट गया। इसके चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। 5 लोग लापता हैं। सियासी जिले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि राजगढ़, रामबन के गडग्राम में बादल फटने की घटना हुई है। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, लापता लोगों की तलाश जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर रियासी जिले के माहौर इलाके में बादल आसमान से आफत बरसी है। माहौर इलाके के बद्दर गांव में बीती रात बदल फटने से 7 लोगों की मौत हुई है।

माहौर क्षेत्र के विधायक मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि वहां रात को परिवार सो रहा था। उन के घर पर पूरा मलबा आ गया और नीचे दब गए। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। यह एक गरीब परिवार था।

घटना के बाद रामबन के उपायुक्त इलियास खान समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रात करीब 2 बजे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts