HomeTrendingपीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापान के साथ एआई...

पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापान के साथ एआई और सेमी कंडक्टर पर जोर

-

एजेंसी, टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं और अब ध्यान आर्थिक, निवेश और नई प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा।

पीएम मोदी ने टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन से सफर किया। इस दौरान हाई स्पीड ट्रेन ने 370 किलोमीटर की दूरी 1.33 घंटे में पूरी कर ली। भारत में भी बुलेट ट्रेन के ट्रैक निर्माण का काम पूरा होने की कगार पर है।

पीएम मोदी ने एक्स पर बताया, “आज सुबह टोक्यो में, जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई। व्यापार, नवाचार, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्र भी लाभकारी हो सकते हैं।

जापान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पहलगाम में बेगुनाह लोगों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी जापान की तरफ से कही गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts