HomeWorld Newsट्रंप की पुतिन से नाराजगी तो घटी,सीजफायर पर नहीं बनी बात

ट्रंप की पुतिन से नाराजगी तो घटी,सीजफायर पर नहीं बनी बात

-

  • दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध के साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।

एजेंसी, अलास्का। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलास्का में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध के साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।
हालांकि, दोनों नेताओं के बीच चली घंटों की ये बैठक बेनतीजा रही। अमेरिक में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत डोनाल्ड ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ किया। शाही अंदाज में पुतिन का स्वागत रेड कारपेट पर किया गया। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। हालांकि, किसी भी प्रकार के सवालों का जवाब देने से बचें।

बता दें कि साल 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ये पहला मौका है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका की धरती पर कदम रखा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया। बाद में एक बयान में बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को किसी प्रमुख राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका का दौरा किए करीब एक दशक हो गया है। दोनों राष्ट्रपतियों ने अलास्का में करीब 3 घंटे की बैठक की। इस दौरान यूक्रेन युद्ध समेत कई मु्द्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के प्रमुखों ने इस बैठक को सकारात्मक बताया। हालांकि, इस बैठक के दौरान किसी भी समझौता नहीं हो सका। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जब दोनों नेता रेड कारपेट पर आगे बढ़ रहे थे, उस वक्त हवा में एक बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और एफ-22 या एफ 35 विमान गुजरे। इस दौरान इस खूबसूरत नजारे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

जिस अंदाज में अमेरिका में पुतिन का स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया, उसने अपनी ओर सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक बैठक है, दोनों देशों के बीच। और जब हम साथ मिलकर काम करते हैं तो काफी कुछ अच्छा होता है। अमेरिका और रूस के बीच हुए इस शिखर सम्मेलन को काफी कम समय में आयोजित किया गया।

अमेरिकी अधिकारियों ने भी माना कि इस शिखर सम्मेलन की गति सामान्य शिखर सम्मेलन कूटनीति से अलग थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यह बैठक एक अनुभूति बैठक जैसी थी और उन्होंने कहा कि अगर यह खराब रही तो वह तुरंत बाहर निकल सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts