Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: 18 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, कुछ जगह...

UP Weather: 18 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, कुछ जगह हो सकता है वज्रपात

-

  • कई इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी।

लखनऊ। यूपी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को पूर्वाचल, बुंदेलखंड, आगरा में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र और बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

गाजीपुर में मंगलवार को सर्वाधिक 113 मिमी बारिश हुई। कन्नौज में 88 मिमी, कुशीनगर में 82 और गोरखपुर में 72.3 मिमी बारिश हुई। प्रयागराज, वाराणसी, बिजनौर में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड, विंध्य और आगरा क्षेत्र के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 40 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। बृहस्पतिवार से तराई में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिजार्पुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

तेज हवाओं संग बारिश से हवा में घुली ठंडक, आज भी पड़ेंगी बूंदें

राजधानी में मंगलवार को दोपहर से शाम के बीच अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ ही यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलीं। तेज हवा के साथ बारिश की वजह से हवा में ठंडक घुल गई। शाम तक लखनऊ में मौसम खुशनुमा हो गया। शाम तक यहां 4.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts