HomeAccident NewsEtah Accident: पिकअप ने रौंदा ऑटो, चालक की दर्दनाक मौत

Etah Accident: पिकअप ने रौंदा ऑटो, चालक की दर्दनाक मौत

-

– बुधवार सुबह पांच बजे हुआ हादसा, सवारियां उतारकर जैथरा जा रहा था आॅटो चालक।

एटा। जैथरा कस्बा में बुधवार को तड़के पांच बजे के सवारियां उतार कर जैथरा आ रहे आॅटो को एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग जागकर बाहर निकल आए। इस दौरान पिकअप चालक मौके से भाग निकला। चालक आॅटो में बुरी तरह फंस गया। जब तक उसे निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई।

गांव वनार निवासी सुनील पुत्र राम नरेश उम्र 26 वर्ष आॅटो चालक था। बताया गया है कि वो सवारियां उतारकर जैथरा आ रहा था। रास्ते में पिकअप गाड़ी ने आॅटो रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक आॅटो में बुरी तरह से फंस गया। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ उसे निकालने के प्रयास में जुट गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनील ने अपने ही गांव से आॅटो किराये पर लिया था। वो दूर दराज से आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भाड़ा तय कर उनके गांव पहुचाता था। उसकी मौत के बाद अब गरीबी से जूझ रहे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुनील के बच्चों से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts