HomeEducation NewsCCSU: यूजी और पीजी के पंजीकरण शुरु

CCSU: यूजी और पीजी के पंजीकरण शुरु

-

  • संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश आॅनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगें।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों/ संस्थानों में संचालित परास्नातक एवं परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु आॅनलाइन पंजीकरण आज से शुरु हो गए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 में विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश आॅनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगें। जिसके लिए समस्त पाठ्यक्रम समर्थ पोर्टल पर लाईव किए जा चुके है। जिन प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों/ संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आनॅलाईन पंजीकरण कराना है उन अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना आॅनलाइन पंजीकरण विवि की वैबसाईट पर जाकर पर क्लिक करके करा सकते है। प्रवेश पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी द्वारा रू 115/- का पंजीकरण शुल्क आॅन लाइन पैमेंट के माध्यम से किया जाऐगा। प्रार्थी एक ही पंजीकरण शुल्क से अधिक्तम तीन पाठ्यक्रम/कॉलेज/ विवि परिसर विभाग का चयन कर सकता है। प्रार्थी विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालय हेतु एक साथ आवेदन कर सकता है।

इसी के साथ यह भी सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय परिसर विभाग एवं सम्बद्ध महाविद्यालय / संस्थान, विवि द्वारा घोषित समय अवधि में अपने यहाँ पाठ्यक्रमवार पंजीकृत अर्ह अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची विवि के आरक्षण नियमानुसार तैयार कर प्रवेश करेंगे।

सम्बन्धित महाविद्यालय अपने स्तर से यह भी सुनिशचित करेंगे कि सम्बन्धित पाठ्यक्रम में महाविद्यालय को सत्र 2025-26 में सम्बद्धता प्राप्त है। अन्यथा की स्थिति में लिए गये प्रवेश मान्य नहीं होंगे और इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित महाविद्यालय का होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts