Homeउत्तर प्रदेशMeerutपत्नी को मरा हुआ बताकर कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी के...

पत्नी को मरा हुआ बताकर कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी के फोन करने पर पकड़ा गया, और फिर…

-

  • किराये पर कमरा लेकर रहने लगा, 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक ट्रक ड्राइवर की पोल तब खुल गई, जब उसकी पहली पत्नी का फोन दूसरी पत्नी के पास आ गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नून नगर समर गार्डन निवासी खुर्शीद आलम ने अपनी पहली पत्नी को मृत बताकर गोरखपुर की रहने वाली जैनब से दूसरी शादी कर ली थी।

खुर्शीद की मुलाकात डेढ़ साल पहले जैनब के भांजे सफीक से हुई थी। सफीक भी ड्राइवर है। आने-जाने के दौरान खुर्शीद और जैनब के बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक साल पहले खुर्शीद ने जैनब से शादी कर ली। वह जैनब को रुड़की के भगवानपुर में किराए के मकान पर ले गया।

चार महीने पहले जब खुर्शीद नहा रहा था, तब उसके फोन पर एक कॉल आई। जैनब ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से एक महिला ने खुद को खुर्शीद की पत्नी बताया। सच्चाई पता चलने पर जैनब ने विरोध किया।

खुर्शीद ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
जैनब चार महीने से किराए के मकान में खुर्शीद का इंतजार कर रही थी। परेशान होकर वह गुरुवार की रात लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts