HomeCRIME NEWSबसपा नेता पर हमले के आरोपी मुठभेड़ में घायल

बसपा नेता पर हमले के आरोपी मुठभेड़ में घायल

-

  • चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में पुलिस ने बसपा नेता पर हमला करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आटोडा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाइक सवार बदमाशों को रोका। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घटना 21 जून की है, जब मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाले बसपा नेता इमरान ईलाही पर बाइक सवार बदमाशों ने घर जाते समय गोली चला दी थी। इमरान को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए ग्रामीण स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें लगाई थीं। बृहस्पतिवार को आटोडा रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने ईख के खेत में तमंचा फेंक दिया। जब पुलिस उसे तमंचा बरामद करने के लिए खेत में ले गई, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा गया है। पूछताछ में बदमाशों ने बसपा नेता और बाटा शोरूम के मालिक पर हमले की बात स्वीकार की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts