Homeउत्तर प्रदेशBijnorमूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, खो नदी का जलस्तर बढ़ा

मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, खो नदी का जलस्तर बढ़ा

-

– हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी, खो नदी का जलस्तर बढ़ा।

बिजनौर। शेरकोट में सुबह सात बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बाजार की सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। नगरवासी छाता और रेनकोट का सहारा लेकर बाजार से सामान खरीद रहे हैं। आसमान में सुबह से काली घटाएं छाई हुई हैं।

बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। किसानों की फसलों को भी इस बारिश से फायदा पहुंचा है। शेरकोट और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण खो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नालों में पानी भर गया है। बच्चे बारिश में नहाकर आनंद ले रहे हैं।

वहीं जनपद में बारिश के कारण जहां जलभराव हो रहा है। वहीं कई मुख्य और सहायक नदियों में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। खो नदी, नकटा नदी, राम गंगा आदि में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इन नदियों में पहाड़ों से भी पानी आता है। ऐसे में कई गांव जो नदियों के बीच हैं, उनका संपर्क कभी भी कट सकता है। जिसे लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है और स्थानीय पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts