Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबरातियों ने पटाखे फोड़े, ग्रामीणों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, मेरठ से...

बरातियों ने पटाखे फोड़े, ग्रामीणों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, मेरठ से गई थी बारात, चार लोग घायल

-

–  दुल्हन समेत चार लोग घायल, आनन-फानन में हुई विदाई।

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सेडभर गांव में मंगलवार देर रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब विदाई के समय पटाखे फोड़ने पर ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों ने बारातियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।

मेरठ जिले के सिवालखास से ताहिर की बेटी नुसरत की बारात सेडभर गांव आई थी। विदाई के समय कुछ बाराती पटाखे फोड़ने लगे, जिससे वहां मौजूद कुछ ग्रामीण नाराज हो गए और विरोध करने लगे।

इसी दौरान बारातियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि बारातियों ने ग्रामीण इकबाल के परिवार पर हमला कर दिया। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने बारातियों पर जमकर पथराव कर दिया। इस घटना में दुल्हन नुसरत, रानी, समीर और गुलफाम घायल हो गए।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सेडभर गांव में बारातियों पर पथराव में सिर में पत्थर लगने से दुल्हन नुसरत घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी पत्थर आने लगे तो बाराती दूल्हे और दुल्हन को बचाने के लिए उठाकर भागे। इसके बाद दूर ले जाकर उसे गाड़ी में बैठाया। वहां पर परिवार वालों ने आनन फानन में दुल्हन को विदा किया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाराती दुल्हन को लेकर जा चुके थे। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और मामले की जांच में जुटी है। बागपत सीओ श्रेष्ठ सिंह का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts