शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवती कॉलेज, सिवाया, मेरठ के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक धरा, एक स्वास्थ्य थीम के अन्तर्गत प्रातः काल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षको, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और उनके परिवारजन को योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक महत्व के सन्दर्भ में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉक्टर कन्हैया कुमार सिंह द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। कन्हैया ने प्रशिक्षण का शुभारम्भ गायत्री मन्त्र के उच्चारण से किया तथा निदेशक डॉक्टर दीपक पिपलानी, संयम बंसल, ध्रुव रस्तौगी (एडवोकेट) एवं राकेश पिपलानी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये।



