HomeHealth newsमेरठ: टीबी मरीजों को प्रदान की पोषण पोटली

मेरठ: टीबी मरीजों को प्रदान की पोषण पोटली

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आज आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद द्वारा दो टीबी मरीजो को पोषण पोटली उपलब्ध करायी गयी।

टीबी यूनिट-यूपीएचसी पुलिस लाईन के अन्तर्गत उपचाररत टीबी मरीज निशा को गोद लेकर द्वितीय माह की पोषण पोटली प्रदान की गयी एवं टीबी मरीज श्रीमती मालती देवी को तीसरे माह की पोषण पोटली प्रदान की गयी। उक्त दोनो टीबी मरीजों को 06 माह तक पोशण पोटली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

मंडलायुक्त द्वारा उक्त दोनो टीबी मरीजो के स्वास्थ्य एवं परिवार संबंधी जानकारी ली गयी और उन्हे अच्छे खान-पान व साफ-सफाई रखने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विपुल कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक नेहा सक्सैना, नोडल अधिकारी अंजू गुप्ता आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts