Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: युवती के अपहरण मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित...

मेरठ: युवती के अपहरण मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर से कंकरखेड़ा के रहने वाले एक युवक ने 15 दिन पहले युवती का अपहरण कर लिया। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते बुधवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ता एसएसपी आॅफिस पहुंचे और युवती को बरामद करने की मांग की।

गांव आजमपुर का रहने वाला जोगिन्द्र पुत्र मांगे राम बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंचा। उसने बताया कि उसकी बेटी सलोनी पूना में रहकर प्राइवेट कम्पनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान सलोनी का सम्पर्क आशु पुत्र सुबेपाल निवासी ग्राम लखवाया थाना कंकरखेडा से हो गया। आशु सलोनी को बहला फुसलाकर और डरा धमका कर उसका अपहरण कर ले गया।

पीड़ित योगेंद्र का कहना है कि उसकी पुत्री ने उसे फोन कर बताया कि ये लोग मुझे नशीला पदार्थ सुंघाकर कहीं ले जा रहें हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि आज तक भी पुलिस ने कार्रवाई तो दूर, मुकदमा तक कायम नहीं किया है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कराने के आदेश दिए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts