Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी...

Meerut: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी में हो रहा पानी तक का संकट

-

  • ऊर्जा भवन पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गर्मी बढ़ने के साथ ही लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर खंबों के साथ बिजली की तारों को बदलने की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन करते हुए शहरवासियों को गर्मी के मौसम में हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि, पिछले कई सालों से हो रही विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे है, लेकिन सबकुछ जानते हुए भी विधुत विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि, इस भीषण गर्मी में लगातार बार बार घन्टों के लिये विद्युत कटौती से जनता का जीना मुश्किल हो गया है, इसके अत्तिरिक्त जनता की और भी बहुत सी निम्न समस्याओं का निस्तारण विभाग द्वारा नही हो रहा है। जिसमें चलते शहरवासियों में विधुत विभाग के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि, महानगर में बिजली की सप्लाई दलित और मुस्लिम क्षेत्रों के अतिरिक्त मेरठ नगर के सभी मौहल्लों में पूर्व सूचित किये बिना बिजली कटौती व्यवस्था से लोगों में रोष है, जिसका समाधान अविलम्ब किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि, मेरठ महानगर में बिजली की समस्याओं की शिकायत सम्बन्धित पूर्व में जो व्यवस्था बनाई हुई थी, अब नई व्यवस्था से लोगों की शिकायत सम्बन्धित के कार्य में दिक्कत आ रही है। जबकि, शहरी विधुत वितरण की समस्यायों को दुरुस्त करने में समय अधिक लग रहा है। जबकि इस कम्प्यूटर युग में समस्याओं का समाधान शीघ्र होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि मेरठ महानगर में सड़कों पर लगे बिजली के खम्भों पर प्लास्टि कोटिंग किया जाना आवश्यक है, जिससे बारिश से खम्भों में करंट न उतरे। महानगर की मलिन बस्तियों और पुराने इलाकों में बिजली के पुराने तारों और ट्रॉसफारों को तुरंत बदला जाना चाहिये।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts