Homeउत्तर प्रदेशMeerutएयरपोर्ट एनक्लेव कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

एयरपोर्ट एनक्लेव कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

-

  • एमडीए वीसी से की शिकायत, सांप-बिच्छू का डर, बिजली-पानी की समस्या।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सैक्टर-10 शताब्दीनगर स्थित एयरपोर्ट एनक्लेव में रहने वाले लोगों ने मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी को अपनी समस्याएं बताईं। यह आवासीय कॉलोनी 2014 में शुरू की गई थी, जिसमें 480 चार मंजिला फ्लैट और 48 विला बनाए गए थे।

कॉलोनी के डी और ई पॉकेट में विला के सामने 12,198 वर्ग मीटर की ग्रीन बेल्ट है। प्राधिकरण की लापरवाही से यहां ऊंची झाड़ियां उग गई हैं। इन झाड़ियों में सांप और बिच्छू जैसे जानवरों का बसेरा हो गया है।

2018 में बने फ्लैट्स की मरम्मत और रंगाई-पुताई नहीं होने से इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। कॉलोनी के चारों पार्कों में साफ-सफाई नहीं होती। स्ट्रीट लाइट्स की केबल और तारें खराब हैं। खुले विद्युत पैनल और नंगे तारों से आए दिन लोग करंट की चपेट में आ जाते हैं।

कॉलोनी की सड़कें टूट चुकी हैं। ज्यादातर मीटर पैनल और भूमिगत केबल खराब हैं। नए कनेक्शन लेने में निवासियों को परेशानी होती है। विद्युत समस्या के लिए बिजली विभाग और एमडीए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हैं।

कॉलोनी के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। बाहरी लोग किसी भी समय बिना रोक-टोक अंदर आ जाते हैं। यह कॉलोनी डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी के पास स्थित है, जिसे सस्ती और बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए बनाया गया था।

शिकायत करने वालों में सुनील कौशिक, पवन कुमार वर्मा, प्रताप मिश्रा, रोहन मिश्रा, विवेक चौधरी, रामपाल सिंह, आकाश कुमार समेत कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी में रहने वाले लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts