HomeCRIME NEWSMeerut Police Encounter: गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में एक घायल, तीन...

Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में एक घायल, तीन आरोपी फरार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ में एक युवक यूसुफ घायल हो गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली रोड पर बीती रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी यूसुफ के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से गौकशी के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दतावली रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी गई थी। वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में यूसुफ घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और गांवों में कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts