Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसानों की समस्यायों को लेकर डीआर आफिस पहुंचे विधायक अतुल प्रधान

मेरठ: किसानों की समस्यायों को लेकर डीआर आफिस पहुंचे विधायक अतुल प्रधान

-

  • डीएपी और यूरिया की नहीं हो रही उपलब्धता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ में उर्वरकों (डीएपी एवं यूरिया) की आपूर्ति के मामले को लेकर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान दर्जनों समर्थकों संग बुधवार को डीआर आफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश के अन्नदाता किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों में संबंधित विभाग और सरकारी तंत्र के खिलाफ रोष है।

उन्होंने कहा कि, पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि सरधना विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद मेरठ के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कृषकों द्वारा लगातार यह शिकायत प्राप्त हो रही कि, उन्हें रबी फसलों की बुआई के लिए आवश्यक उर्वरकों विशेषकर डीएपी एवं यूरिया की समुचित उपलब्धता नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रय केंद्रों पर उर्वरक सामग्री की निरंतर कमी के कारण कृषक को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि, कतारों में खड़े हाने के उपरान्त भी आवश्यक खाद प्राप्त नहीं हो पा रही, जिससे कृषकों में असंतोष एवं आकोश की भावना भी उत्पन्न हो रही है। उक्त विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और कृषकों को समय पर राहत मिल सके।

इसके साथ ही वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी कर अनियमितताओं और कालाबाजारी जैसी प्रवृत्तियों पर कठोर नियंत्रण स्थापित किया जाए ताकि किसानों को होने वाली विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts