Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: जाहिदयान मोहल्ले में घर में विस्फोट मामला, बीजेपी नेता कमल...

Meerut News: जाहिदयान मोहल्ले में घर में विस्फोट मामला, बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा ने जताई नाराजगी

-

  • मेरठ शहर: कोतवाली क्षेत्र के जाहिदयान मोहल्ले में एक मकान में विस्फोट का मामला, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने जताई नाराज़गी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर विधानसभा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जाहिदयान मोहल्ले में हुए संदिग्ध विस्फोट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह एवं एडीएम सिटी से मुलाकात कर गहरी नाराज़गी जताई। कमल दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विस्फोट की सूचना को न केवल नजरअंदाज किया बल्कि उसे दबाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, “पुलिस की यह लापरवाही बेहद गंभीर है। मैं अपने मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र को जलने नहीं दूंगा। जो लोग विस्फोटक सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं या बेच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उन्होंने यह भी मांग की है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

साथ में विक्रम शर्मा मीडिया प्रभारी, संदीप रेवड़ी, राकेश गौड़, प्रवीन शर्मा, मयूर अग्रवाल, पंकज गोयल, विकास मोहन गुप्ता, अरविंद अरोरा, अंकुर गोयल, रमेश प्रधान, अरुण मचल, कुलदीप बाल्मीकि, नितिन बच्चन, निखिल चपराना, अंकुर मेहरोल आदि मौजूद रहे।

 

यह था पूरा मामला पढ़िए खबर-

Meerut: लगातार पांच धमाकों से दहला कोतवाली क्षेत्र, मकान की छत उड़ी, घर में रखा था विस्फोटक

 

यह खबर भी पढ़िए खबर-

Meerut update news: मकान में धमाके से उड़ी छत, पड़ोसी सहित चार लोग घायल, 500 मीटर तक धमाके की दहल से सहमे लोग

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts