HomeCRIME NEWSMeerut: युवक का आंख में गोली लगा शव मिला, पास में पड़ा...

Meerut: युवक का आंख में गोली लगा शव मिला, पास में पड़ा था तमंचा, जांच में जुटी पुलिस

-

  • परिजनों ने लगाया प्रेमिका के घरवालों पर हत्या करने का आरोप, गढ़ रोड पर हंगामा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को सुबह युवक की लाश मिली है। उसकी आंख में गोली लगी थी। राहगीरों की जानकारी पर पुलिस पहुंची। लाश के पास में ही एक तमंचा था। पता चला कि युवक एक दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मॉच्युर्री के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठ गए। उनका है कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। वहीं, 17 घंटे पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था-‘मेरे साथ अच्छा नहीं किया तूने’। बैकग्राउंड में गाना बज रहा था-‘ये धोखे…प्यार के धोखे’। ये मामला भावनपुर के जाग्रति विहार का है। मां बबीता ने बताया कि 29 मई रात को लड़की के लोगों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय से मारपीट की थी। इसके बाद तुषार कहीं लापता हो गया।

आज सुबह उसकी लाश मिली। उसकी आंख पर गोली गली थी। उसके पास कोई तमंचा नहीं है। लड़की के घर वालों ने हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया। वो पहले भी मारने की धमकी दे चुका है।
एक साल पहले भागा था लड़की के साथ : तुषार का मोहल्ले की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था। 2023 में उस लड़की को भगाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें चार्जशीट भी लगी थी। इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है।
29 मई को मुकदमे की कोर्ट में तारीख थी: लड़की लेकर भागने के मामले में 29 मई को मुकदमे की कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। मना करने पर युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था। इसके बाद वो कहां गया हमें नहीं पता।

गढ़ रोड पर हंगामा और जाम

शुक्रवार को मृतक तुषार के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के सामने मेडिकल कॉलेज के पास गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। परिजन सड़क पर बैठ गए और काफी देर तक हंगामा किया।

युवक की आंख में गोली लगी लाश मिली है। युवक जाग्रति बिहार मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला था। मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का अपनी प्रेमिका से कोई विवाद भी लंबे समय से चल रहा था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है। – डा. राकेश कुमार, एसपी देहात

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts