spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports Newsभारत से हारने के बाद पाक खिलाड़ी नैतिकता भूले

भारत से हारने के बाद पाक खिलाड़ी नैतिकता भूले

-

नई दिल्ली। कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर डेविस कप में भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से करारी मात दी है। खेल के मैदान में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बदसलूकी पर उतर आए, जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया है। यह विवाद खेल के मैदान से अधिक एक खिलाड़ी के व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी का अभिमानी रवैया और हैंडशेक के दौरान उसका व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों में प्रतिद्वंद्विता हमेशा से भावनाओं को भड़काती रही है। लेकिन यह जरूरी है कि एक खिलाड़ी, खासकर युवा खिलाड़ी मैदान में खेल भावना और एक-दूसरे के सम्मान को सर्वोपरि रखें। भारत ने 24 मई को जूनियर डेविस कप में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को व16 टूनार्मेंट में पूरी तरह से पछाड़ दिया।

मैच के तीन दिन बाद एक विवाद ने तूल पकड़ा, जब एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी के साथ असम्मानजनक तरीके से हैंडशेक किया।

हार के बाद, पाकिस्तानी व16 खिलाड़ी ने भारतीय जूनियर स्टार से हैंडशेक करते हुए हाथ झटक दिया। जूनियर डेविस कप का यह विवाद एक सबक हो सकता है कि खेल के मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना खिताब जीतना, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भला ये कौन सिखाए? लेकिन खास बात ये है कि अपमान होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और कोई जवाबी हमला नहीं किया। उन्होंने अपनी उम्र से अधिक परिपक्वता और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।

हाल के समय में दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे चल रहे हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आॅपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह किए थे।

क्या हुआ मैच के दौरान?

जूनियर डेविस कप का यह मुकाबला पहले से ही हाई-वोल्टेज माना जा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को हैंडशेक करने पहुंचे, तो पाकिस्तानी खिलाड़ी का व्यवहार असामान्य और अभिमानी था। खेल के मैदान पर आपस में हैंडशेक करना एक परंपरा है, जो खिलाड़ियों के बीच सम्मान और खेल भावना को दशार्ती है। इससे पहले भारत ने सीनियर डेविस कप 2024 में पाकिस्तान को इस्लामाबाद में 4-0 से हराया था, जो 60 साल बाद भारत की पाकिस्तान में पहली जीत थी। इसके बाद अब जूनियर डेविस कप में मिली हार को शायद पाकिस्तानी खिलाड़ी हजम नहीं कर पाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts