HomeCRIME NEWSमेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद, नाईट ड्यूटी कर लौट रहे युवकों...

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद, नाईट ड्यूटी कर लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, बैग छीना

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार देर रात करीब 2 बजे नाइट ड्यूटी कर लौट रहे मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर के रहने वाले युवकों पर नकाब पोश बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और तमंचे के बल पर बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवकों के अनुसार बैग में मोबाइल लैपटॉप और कीमती कागजात मौजूद थे। पीड़ित युवक घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए भेज दिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

मुजफ्फरनगर के खतौली का रहने वाला गौतम सैनी पुत्र सुनील गौतम और बुलंदशहर के गुलावटी का रहने वाला प्रशांत सैनी पुत्र घनश्याम ने बताया कि वह टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित आशीष कॉरपोरेशन में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करते है। दोनों बुधवार देर रात नाईट ड्यूटी करने के बाद कंपनी से निकले और पैदल दिल्ली रोड की तरफ चल दिए जब दोनों बागपत रोड स्थित किशनपुरी के पास पहुंचे तभी स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन नकाब पोश बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने तुरत दोनों पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर गौतम का बैग लूट लिया। बैग में मोबाइल लैपटॉप और कीमती कागजात मौजूद थे।

बदमाशों के हमले में गौतम घायल हो गया। दोनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts