HomeAccident NewsKanpur Accident: तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क दुघर्टना...

Kanpur Accident: तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क दुघर्टना में भाई-बहन की दर्दनाक मौत

-

  • तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बहन को परीक्षा दिलाने जा रहा था भाई।

कानपुर। आवास विकास केसा हाउस के पास तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों एक घंटे तक तड़पते रहे थे। बहन को नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे स्कूटी सवार किशोर को बुधवार सुबह तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दिया। दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई।

यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मसवानपुर निवासी मोहम्मद अकील की बेटी अलशिफा (18) नर्सिंग की छात्रा थी। छोटा भाई तौहीद (15) बहन को एक निजी कॉलेज में परीक्षा दिलाने स्कूटी से करीब सुबह साढ़े पांच बजे जा रहा था। अभी वो केसा चौराहे पर पहुंचे ही थे। तभी उल्टी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे के बाद दोनों करीब एक घंटे तक पड़े रहे। दोनों ने यही दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सीएससी पहुंची। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम भेज दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts