Homeउत्तर प्रदेशBijnorचांदपुर के जंगल में मिला पैरालाइज्ड तेंदुआ

चांदपुर के जंगल में मिला पैरालाइज्ड तेंदुआ

-

– विभाग ने नर तेंदुए को किया रेस्क्यू, वन रेंज कार्यालय में इलाज जारी


बिजनौर। चांदपुर रेंज में वन विभाग ने एक पैरालाइज्ड तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया है। पोटा और गांवड़ी के जंगल में यह तेंदुआ कुछ दिनों से घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

भाकियू टिकैत के प्रथम चौधरी ने बताया कि तेंदुआ खेतों में घूम रहा था। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तेंदुआ कभी एक खेत में तो कभी दूसरे खेत में दिखाई दे रहा था।
वन रेंजर दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा।

रेंजर ने बताया कि यह 8 वर्षीय नर तेंदुआ है। तेंदुए के पैर पैरालाइज्ड होने के कारण वह दौड़ नहीं पा रहा था। फिलहाल वन रेंज कार्यालय में तेंदुए का इलाज चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts