HomemausamMeerut Weather: मौसम का मिजाज, हवा चलने से दो डिग्री नीचे आया...

Meerut Weather: मौसम का मिजाज, हवा चलने से दो डिग्री नीचे आया तापमान

-

– बारिश की बनी हुई है संभावना, मेरठ में 30 डिग्री रहा सोमवार को पारा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आया। हवा चलने से तापमान 2 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम ऐसे ही बना रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मई महीने में मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद तापमान में कमी आई। इससे पहले अप्रैल महीने में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सोमवार को सुबह से ही कम धूप निकलने के चलते मौसम में बदलाव आया। तापमान में कमी दर्ज की गई। मंगलवार सुबह भी आसमान में जहां बादल छाए रहे, तो हवा के झोंकों ने मौसम को खुशगवार बना दिया। हालांकि दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा की ठंडक ने गर्मी का अहसास ज्यादा नहीं होने दिया।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts