Homeउत्तर प्रदेशMeerutसर्विस सेंटर पर नए निकाल कर लगा दिए पुराने पार्ट्स, कार मालिक...

सर्विस सेंटर पर नए निकाल कर लगा दिए पुराने पार्ट्स, कार मालिक ने शोरूम पर लगाए गंभीर आरोप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित तान्या शोरूम में कार रिपेयरिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कार मालिक साजिद खान ने शोरूम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

साजिद की कार का मामूली एक्सीडेंट हुआ था। उन्होंने रिपेयरिंग के लिए अपनी कार को तान्या शोरूम की बॉडी शॉप में छोड़ा था। सोमवार को जब वह कार लेने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कार के पार्ट्स बदले हुए थे।

साजिद का आरोप है कि शोरूम के कर्मचारियों ने उनकी कार के नए पार्ट्स निकालकर पुराने पार्ट्स लगा दिए। इस बात को लेकर उन्होंने शोरूम में हंगामा किया। शोरूम के अधिकारी और कर्मचारी साजिद ने कार से बदले गए पार्ट्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने की बात कही है। शोरूम प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts