Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: अवैध कॉलोनी पर एक्शन, चला मेडा का बुलडोजर

Meerut News In Hindi: अवैध कॉलोनी पर एक्शन, चला मेडा का बुलडोजर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ग्राम अब्दुल्लापुर के खसरा संख्या 90 व 91 में चंद्रपाल सिंह व वीरेंद्र सिंह द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही अवैध कॉलोनी को शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया।

उप प्रभारी धीरज यादव ने बताया कि नाली, सीवर, सड़क, आॅफिस, मकान एवं विद्युत पोल आदि बनाए गए थे जिनको तीन बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने छिटपुट विरोध भी किया। लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विरोध करने वालों की नहीं चल पाई और मेडा टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
जारी रखी।

थाना पुलिस के साथ ही प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी हालातो पर नजर रखे रहे और पूरे मामले की वीडियो ग्राफी कराई गई। शनिवार सुबह अचानक पहुंची मेडा की टीम ने बिना किसी चेतावनी के निर्माणाधीन कॉलोनी में पहुंचते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने अवैध निर्माण एवं नाली खड़ंजा सीवर लाइन, मकान व विद्युत पोल आदि को ध्वस्त कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts