Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुर्सलीन का बिसरा किया गया प्रिजर्व

मुर्सलीन का बिसरा किया गया प्रिजर्व

-

– पत्नी और प्रेमी पर अवैध संबंधों में है हत्या का आरोप।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरुरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई में मुर्सलीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मुर्सलीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए पुलिस ने उसका बिसरा प्रिजर्व किया है।

खिवाई के रहने वाले आफाक ने थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसके भाई मुर्सलीन की मंगलवार को मौत हो चुकी है। ये मौत नहीं हत्या है। आफाक ने मुर्सलीन की पत्नी साहिबा और पड़ोस में रहने वाले नाजिम पर मुर्सलीन का हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मिलकर भाई को जहर देकर मार डाला है।

आफाक का आरोप है कि साहिबा और पड़ोसी नाजिम का अवैध संबंध है। दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। इसकी जानकारी मुर्सलीन को हो गई थी। मुर्सलीन लगातार इसका विरोध करता था। लेकिन दोनों लोग नहीं माने। इसलिए दोनों ने भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी है। बताया कि मंगलवार को साहिबा ने फोन करके कहा कि मेरे भाई की तबियत खराब है। इसके बाद मैं वहां पहुंचा और भाई को लेकर अस्पताल गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका है। उसका बिसरा प्रिजर्व रखा गया है। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई इंजरी नहीं मिली है। इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। बाकी मृतक मुर्सलीन के घरवालों ने उसकी पत्नी और एक अन्य युवक जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है। दोनों पर मुर्सलीन की हत्या का आरोप लगाया है। उस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts