Homeउत्तर प्रदेशMeerutमूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे क्षेत्रवासी

मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे क्षेत्रवासी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आवास विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना, जहां लोगों ने पहले आवंटन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अब मकान मिले तो बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं। बिजली, पानी, सुरक्षा और साफ सफाई के अभाव में लोगों ने यहां रहना शुरू तो कर दिया, लेकिन अब सभी आवंटियों को सुविधाओं की दरकार है। जो आज अपनी असुविधाओं की इस पीड़ा का निवारण चाहते हैं।

आवास विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना 2005-06 में सुर्खियों में आई। करीब 600 एकड़ जमीन एक्वायर करके यह योजना तैयार की गई। जिसमें करीब आठ सेक्टर तैयार किए जाएंगे। धीरे-धीरे इस योजना को विस्तार मिलता गया और लोगों के लिए आवास विभाग की ओर से आवास तैयार किए गए। इसके बाद उनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई।

जिसके बाद लोगों को घर आवंटित हुए। जिनके लिए लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी और आज भी बड़ी संख्या में लोग आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिनको आवंटन मिल गया, उन्होंने कॉलोनी में आवास विकास की ओर से बने हुए इन मकानों में रहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यहां परिवारों की संख्या में इजाफा हुआ और अब 100 से अधिक परिवार मौजूद है। लेकिन ये सभी आवंटी आज सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर हैं। इन लोगों को पहले आवंटन के लिए लड़ना पड़ा और अब बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ना पड़ रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts