Friday, June 20, 2025
Homeन्यूज़कलेक्ट्रेट पहुंचे दलित समाज के लोगों ने दी चेतावनी, वजह जानकर चौंक...

कलेक्ट्रेट पहुंचे दलित समाज के लोगों ने दी चेतावनी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

  • अवैध कब्जा नहीं हटा तो करेंगे आत्मदाह।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भू-माफियाओं द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि व ग्राम समाज वन विभाग गंगा नदी की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में दलित समाज के दर्जनों क्षेत्रवासी गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

पीड़ितों ने बताया कि, वह इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ।

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि, ग्राम किशनपुरा में अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि पर भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। जिसके संबंध में उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ उन्होंने कहा कि, हम लोग बहुत पीड़ित हैं और यदि आज हमारी भूषि को हमें नहीं दिलाया गया तो हम आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जमीन पर कब्जा होने की शिकायत लेकर कई बार पीड़ित आ चुके हैं। लेकिन राजनीतिक दबाव में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments