Homeन्यूज़प्रेम प्रसंग में फंसाकर 3 साल तक किया रेप, थाना पुलिस पर...

प्रेम प्रसंग में फंसाकर 3 साल तक किया रेप, थाना पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

-

मेरठ- फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने गांव की ही रहने वाली युवती को शादी के सपने दिखाकर अपने जाल में फंसने के बाद 3 साल तक उसके साथ रेप करता रहा युवती द्वारा शादी की इज्जत करने पर उसने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर थाना पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसके गांव का रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 साल से शारीरिक संबंध बनाये।

पीड़िता ने जब आरोपी से शादी की जिद की तो उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसी के चलते पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो कायम कर लिया, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है। इसी के चलते गुरूवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीड़िता ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप भी लगाए। वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts