HomeCRIME NEWSफर्जी जमीन दिखाकर करोड़ों की ठगी, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर...

फर्जी जमीन दिखाकर करोड़ों की ठगी, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे दर्जनों लोग

मेरठ में भूमाफियाओं ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की। आज दर्जनों पीड़ित एसएसपी ऑफिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे।

-

मेरठ- मंगलवार (5 नवंबर) को किठौर थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के रहने वाले कुछ भू माफियाओं पर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनकर मोटी ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरोपी अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके है। पीड़ित लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी भू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मंगलवार को किठौर थाना क्षेत्र के अरुण सिंह, जैन सिंह, मोहन लाल, माम चंद, सतेंद्र सिंह, परवीन सैनी आदि एसएसपी ऑफिस पहुंचे सभी ने क्षेत्र के रहने वाले भू माफियाओं आकाश निवासी सिसोली, प्रदीप, जसवीर, पार्थ तोमर आदि पर जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनकर ठगी का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आरोपी भोले भाले लोगों से फर्जी जमीन दिखाकर करोड़ों की ठगी कर चुके है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts