HomeCRIME NEWSपुलिस ने गैंगस्टर से नाम जोड़कर फर्जी मुकदमे में फंसाया, पीड़ित युवक...

पुलिस ने गैंगस्टर से नाम जोड़कर फर्जी मुकदमे में फंसाया, पीड़ित युवक ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

मंगलवार को एक युवक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया कि पुलिस ने उसका नाम गैंगस्टर से जोड़कर फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया। उसने पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

-

मेरठ– मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के एक युवक ने मंगलवार (5 नवंबर) को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने खिलाफ हुए झूठे मुकदमें को लेकर एसएसपी से पुलिस के खिलाफ शिकायत की।

उसने बताया कि वह एक होटल चलाता है। उसका नाम गैंगस्टर अमित मरिंडा से जोड़ा जा रहा है। और मेडिकल पुलिस उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखकर जेल भेज चुकी है। जबकि उसका गैंगस्टर से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित ने एसएसपी से थाना पुलिस पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सोमदत्त विहार के रहने वाले मुकुल सैनी ने बताया कि वह मेडिकल थाना क्षेत्र में होटल चला कर अपने परिवार का गुजर बशर करता है। होटल उसके बेटे के नाम से है। कुछ समय पहले उसके होटल में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसका नाम गैंगस्टर अमित मरिंडा से जोड़ दिया। पुलिस उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखकर जेल भेजती है।

 

बताया कि उसका गैंगस्टर अमित मरिंडा से कोई लेना-देना नहीं है। मंगलवार को एसएसपी से मिलकर मामले की जांच करने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की वह लगाई है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts