Homeन्यूज़शादी के 9 साल बाद मां बनीं टीवी की मधुबाला

शादी के 9 साल बाद मां बनीं टीवी की मधुबाला

-


मुंबई। हाल ही में टीवी के चर्चित कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने फैंस के साथ बेटी के जन्म का ऐलान किया था। कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की। इस गुडन्यूज के बाद प्रिंस और युविका के सेलिब्रिटी दोस्तों के अलावा फैंस ने भी बधाई देना शुरू कर दिया। अब टीवी की एक और हसीना के घर किलकारी गूंजी है।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी मां बन गई हैं। दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनी हैं और वो भी 10वें महीने में। एक्ट्रेस ने इसी सोमवार को बताया था कि 41 हफ्ते बाद भी उनकी डिलीवरी नहीं हुई है और अगले ही दिन उन्होंने फिमंगलवार को दृष्टि ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ शेयर की और बताया कि वह मां बन चुकी हैं। दृष्टि 10 महीने से अपनी बेटी के जन्म का इंतजार कर रही थीं, जो अब जाकर खत्म हुआ है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने 22 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसके साथ फैंस को अपनी बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो के साथ एक शानदार सा कैप्शन भी लिखा।

अभिनेत्री ने लिखा- ह्यस्वर्ग से सीधे हमारे हृदय में एक नया जीवन, एक बिल्कुल नई शुरूआत। 22.10.24 वह यहां है! उत्साहित माता-पिता दृष्टि और नीरज।ह्ण माता-पिता बनने के बाद दृष्टि और उनके पति नीरज खेमका बेहद खुश हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts