HomeCRIME NEWSखेत पर गई युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

खेत पर गई युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ में एक युवती के साथ दो लड़को ने बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया जब वह शौच करने के लिए खेतों पर जा रही थी तो रास्ते में दो लड़को ने उसका अपहरण कर लिया और पास के ही सुनसान खंडर में जाकर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया।

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ। – खेत पर जा रही युवती का अपहरण का दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में पीड़िता परिवार के साथ मंगलवार को एसएसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की।

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह वह शौच करने के लिए खेत पर जा रही थी।  तभी गांव के दो युवक उसे रास्ते में मिले और दोनों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे एक खंडहर नुमा मकान में ले गए जहां उसके साथ रेप का प्रयास करने लगे। पीड़ित युवती ने बताया कि किसी तरह उसने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी उसे नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।  परिवार के लोग पीड़िता को थाना लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है। एसएसपी ने आरोपियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts