Homeउत्तर प्रदेशMeerutगैंगरेप मामले में सपाइयों ने मेरठ एसएसपी ऑफिस का किया घेराव

गैंगरेप मामले में सपाइयों ने मेरठ एसएसपी ऑफिस का किया घेराव

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर में शनिवार को किशोरी के साथ हुए गैंगरेप मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया।

शनिवार को लोहियानगर क्षेत्र में एक किशोरी को मकान दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ निकट के ही रहने वाले आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने रविवार को तालिब नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन गैंगरेप के बाकी आरोपी फरार हैं।

इसी को लेकर सोमवार को सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस पहुंचे। सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार मुदार्बाद के नारे भी लगाए।

 

 

सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उनके साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं, उसके बाद भी उनकी सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने गैंगरेप के बाकी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है एसएसपी ने मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ सपा कार्यकर्ता इकराम सैफी, गुड्डू चौधरी, एहतेशाम, जीशान कुरैशी, जीतू नागपाल सिंह, शेंकी वर्मा आदि भारी संख्या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts