Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दो दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, मचा...

मेरठ: दो दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, मचा हड़कंप

-

  • घरवालों ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले दो दिनों से गायब युवक की लाश गांव के बाहर पानी में मिली है। वहीं जिस युवक को घरवाले दो दिन से खोज रहे हैं अचानक उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मामला मेरठ के गढ़ रोड के मुंडाली थाना क्षेत्र का है। यहां दो दिन से गायब युवक विशाल की लाश मिली है। शुक्रवार रात से विशाल गायब चल रहा था। घरवाले लगातार उसे तलाश रहे थे। उसकी सूचना नहीं मिल रही थी।

आज सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आते-जाते में नदी के किनारे एक लाश पानी में देखी। इसके बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस ने किसी तरह लाश को बाहर निकलवाया। इसके बाद लाश की पहचान कराई गई। लाश विशाल की निकली। विशाल के घरवालों को इसकी सूचना दी गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि गायब युवक की मौत कैसे हुई। सुसाइड या हत्या दोनों हो सकती है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts