HomeCRIME NEWSश्मशान घाट में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव,...

श्मशान घाट में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मचा हड़कंप

-

  • मृतकों की हुई पहचान, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस,

सहारनपुर। नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना के श्मशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। पास ही युवक की बाइक खड़ी थी।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने शवों को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों की पहचान कराई तो उनकी शिनाख्त खुडाना निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद और बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी सलोनी (20) के रूप में हुई है। दोनों नाईलोन की रस्सी से बने फंदे में पेड़ पर लटके हुए थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युगल ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर यहां लटकाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं मृतकों के परिजन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

परिवजन कर रहे थे विरोध

सूत्रों के अनुसार, सचिन और सलोनी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दूर की रिश्तेदारी में आते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग का जब परिजनों को पता चला तो उनके मिलने और बातचीत पर पाबंदी लगा दी गई थी। माना जा रहा है कि इसी बंदिश के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का रास्ता चुना है। हालांकि कुछ लोग इसे आॅनर किलिंग भी बता रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts