Homeउत्तर प्रदेशMeerutBIG NEWS MEERUT: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मेरठ में आप नेता...

BIG NEWS MEERUT: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मेरठ में आप नेता नजरबंद, सियासी सरगर्मी तेज

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले मेरठ शहर की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष वशिष्ठ को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर ही रोक दिया। इस कार्रवाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी के तहत पुलिस ने संभावित विरोध या अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए कुछ लोगों पर नजर रखी है। हर्ष वशिष्ठ को भी उनके आवास से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।

हर्ष वशिष्ठ का कहना है कि उनका किसी प्रकार के प्रदर्शन या ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी लिखित आदेश या स्पष्ट कारण के उन्हें घर में ही सीमित कर दिया गया, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनका कहना है कि वे केवल शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे बिजली बंबा बाईपास और जर्जर सड़कों को उठाते रहे हैं।

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह एहतियाती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

घटना के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन से कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts