Homeउत्तर प्रदेशMeerutCCSU का 36वां दीक्षांत समारोह: चंचल, आदेश और निक्की को मिला कुलाधिपति...

CCSU का 36वां दीक्षांत समारोह: चंचल, आदेश और निक्की को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक

-

  • राज्यपाल के हाथों पदक पाकर खुशी से झूम उठे छात्र।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36वे दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन यूनिवर्सिटी के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पदक प्रदान किए और उनको आशीर्वाद दिया। राज्यपाल के हाथों पदक पाकर छात्र और छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिख रही थी। इससे पहले कैंपस में पहुंचने पर राज्यपाल का कुलपति डॉक्टर संगीता शुक्ला ने स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक सीएसआईआर डॉक्टर नल्लाथंबी कलेसेलवी मौजूद रही।

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक विज्ञान संकाय की छात्रा चंचल शर्मा और आकाश प्रधान को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक शिक्षा संकाय की छात्रा निक्की बालियान को दिया गया। किसान ट्रस्ट के द्वारा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार बीएससी कृषि की खुशी शर्मा को मिला। वंशज को दूसरा पुरस्कार मिला।

समारोह में कृषि संकाय 1, कला संकाय 24,वाणिज्य संकाय के 4, शिक्षा संकाय के 2, टेक्नोलॉजी संकाय के 2, विधि संकाय के 2,चिकित्सा संकाय के 1,विज्ञान संकाय के 29 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

समारोह में 151 छात्र और छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक और विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया। कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला ने कला संकाय के कपिल, अमीषा, तनु, रोहिल खान, वाणिज्य संकाय की नेहा लोधी, शिक्षा संकाय की निक्की बालियान, शिखा पांडे, विधि संकाय की स्वाति शर्मा, लविना सिंह और विज्ञान संकाय के तुषार सेन को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा

सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा, कुलपति सुभारती विवि मेजर जनरल जीके थपलियाल आदि मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/governor-anandi-ben-patel-expressed-happiness-over-the-performance-of-girl-students-at-the-convocation-ceremony-of-ccsu/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/students-rejoiced-with-joy-after-receiving-medals-from-the-governor/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/36th-convocation-of-ccsu-director-general-dr-nalla-thambi-kaleselvi-said-self-discipline-is-necessary-for-success-in-life/

 

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts