Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एलेक्जेंडर क्लब में टेनिस टूर्नामेंट शुरु

मेरठ: एलेक्जेंडर क्लब में टेनिस टूर्नामेंट शुरु

-

– क्लब उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने किया उदघाटन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूनार्मेंट का विधिवत उदघाटन क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने किया। पहले दिन क्लब के तीन टेनिस कोर्ट और विक्टोरिया पार्क के तीन कोर्ट में मैच शुरु हो गए।

 

एलेक्जेंडर क्लब

 

अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूनार्मेंट में मेरठ नंबर एक स्थान पर है। मेरठ में पिछले साल भी एक 700 पॉइंट का सफल अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूनार्मेंट आयोजित किया गया था। जिसको बेस्ट टूनार्मेंट 2025 का अवार्ड अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन इंग्लैंड ने दिया था। उसी की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन व आॅल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने एक और टूनार्मेंट का आयोजन करने के लिए मेरठ को चयनित किया।

इस बार भी मेरठ में 700 पॉइंट पुरुषो व महिलाओं का टूनार्मेंट 30-80 आयुवर्ग के लिए आज से 26 फरवरी तक अलेक्जेंडर क्लब व मेरठ कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल दास,टूनार्मेंट डायरेक्टर अमित संगल, अमन अग्रवाल, आनंद अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts